10.8 C
New York
Monday, April 6, 2026

Buy now

कालाअंब में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की हालत गंभीर; पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के कालाअंब मार्ग पर मैनथापल के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। हादसा उस समय पेश आया जब रामपुर जट्टान की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मोगीनंद निवासी अरुण कुमार (पुत्र मलकीत सिंह) ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहेबान के साथ मोटरसाइकिल पर कालाअंब बाजार में कपड़े खरीदने जा रहा था। जब वे मैनथापल में काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तो कच्चे रोड की तरफ से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तारी से उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में अरुण और शाहेबान दोनों घायल हुए हैं, लेकिन शाहेबान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक गुरमीत (निवासी देवनी, मोगीनंद) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles