11.8 C
New York
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

अमरूद तोड़ने की इतनी बड़ी सजा! रेलिंग से बांधे मासूम बच्ची के हाथ-पांव और फिर…, पूर्व सैनिक पर लगे गंभीर आरोप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां महज कुछ अमरूद तोड़ने पर एक प्रवासी मासूम बच्ची को घर के अंदर सीढ़ियों की रेलिंग से बांधकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डरी-सहमी बच्ची रोते हुए “अंकल मुझे बचा लो, अंकल मुझे बचा लो” की गुहार लगा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहडाला गांव में एक पूर्व सैनिक पर आरोप है कि उसने एक प्रवासी बच्ची को अमरूद तोड़ते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि वह व्यक्ति गुस्से में बच्ची को खींचकर अपने घर के भीतर ले गया और वहां सीढ़ियों की रेलिंग के साथ उसके हाथ और पांव बांध दिए, जिसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

इस पूरी घटना के दौरान स्थानीय निवासी रोहित जसवाल वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बच्ची को जबरन खींचकर ले जा रहा है और बच्ची जोर-जोर से चिल्ला रही है। अनहोनी की आशंका के चलते जब रोहित उस घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बच्ची को रेलिंग से बांधा गया है और वह रहम की भीख मांग रही है। रोहित ने तुरंत हस्तक्षेप किया, घटना का वीडियो बनाया और बच्ची को बंधन मुक्त करवाया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही ऊना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सदर पुलिस थाना की टीम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेशों के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles