मंडी में सनसनी! रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल

मंडी में सनसनी! रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल गोहर में एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची और नाबालिग ननद के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। 31 मार्च से गायब इन तीनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मायके जाने के नाम पर निकली थीं घर से

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटवानी कटवाड्डी (डाकघर नाड़ी) की रहने वाली 23 वर्षीय निशा कुमारी (पत्नी अश्वनी कुमार) बीते 31 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह अपने मायके जा रही हैं। उनके साथ उनकी 11 महीने की बेटी और 13 वर्षीय ननद भी मौजूद थी। जब देर शाम तक वे न तो मायके पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो अंततः गोहर पुलिस थाने में मामले की सूचना दी गई।

पुलिस की जांच जारी

डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों के रहस्यमय ढंग से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया, “पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी और छानबीन की जा रही है। हर तकनीकी और जमीनी पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।”गौरतलब है कि गोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कुछ समय में महिलाओं के गायब होने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।

Related posts

Leave a Comment