24.3 C
New York
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Himachal: अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। कांगड़ा और चम्बा जिलों के इच्छुक युवा अब इस बढ़े हुए समय का लाभ उठाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर हो रही है भर्ती

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर और पालमपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती कई अलग-अलग श्रेणियों में की जा रही है।

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी 

अग्निवीर तकनीकी 

अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी

अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस 

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

पहले होगी लिखित परीक्षा, फिर ग्राऊंड टैस्ट

नई चयन प्रक्रिया के तहत निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इस बार सबसे पहले ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। जो युवा इस लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करेंगे, केवल उन्हें ही ग्राऊंड टैस्ट (शारीरिक परीक्षण) के लिए आयोजित होने वाली भर्ती रैली में बुलाया जाएगा।

आधार से लिंक होना जरूरी है मोबाइल नंबर

सेना भर्ती कार्यालय ने आवेदन करने वाले युवाओं को स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले सभी उम्मीदवारों के पास अपना एक चालू (एक्टिव) मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यह मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उम्मीदवार के आधार नंबर से अनिवार्य रूप से लिंक होने चाहिए। यदि ऐसा नहीं है, तो युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles