11.7 C
New York
Sunday, March 29, 2026

Buy now

“पांवटा साहिब विकास मंच” ने उठाया प्राइवेट स्कूल एडमिशन फीस का मुद्दा, DC सिरमौर को सौंपा ज्ञापन..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल ली जा रही एडमिशन फीस के मुद्दे को लेकर शनिवार को एक अहम पहल सामने आई हैं। ‘पांवटा साहिब विकास मंच’ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने इस बाबत जिलाधीश सिरमौर प्रियंका वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष एडमिशन फीस वसूली जा रही है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस पर जिलाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।

इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के लोगों में स्कूलों की मनमानी पर कई सवाल उठाएं हैं। लोगों की मांग है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो और अभिभावकों को राहत दी जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और दोषी स्कूलों पर कब तक कार्रवाई होती है।

मंच अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने उम्मीद जताई हैं कि जल्द निर्णय लेकर अभिभावकों को राहत प्रदान की जाएगी। साथ ही सरकार को सुझाव दिया गया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन किया जाए, ताकि स्कूलों और अभिभावकों के बीच होने वाले विवादों का निष्पक्ष निपटारा हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles