28 गेंदों में शतक, 50 गेंदों में ठोके 176 रन…हिमाचल के लाल ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

28 गेंदों में शतक, 50 गेंदों में ठोके 176 रन…हिमाचल के लाल ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) इरादे अगर फौलादी हों तो इंसान मौत के मुंह से भी वापस लौटकर इतिहास रच सकता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव जुम्हार के रहने वाले अजय शर्मा ने इंडिया पैरा क्रिकेट के इतिहास में ऐसा ही एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। पिता की चाय की रेहड़ी पर काम करते हुए भयानक हादसे का शिकार हुए अजय ने जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित हो रहे जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट…

Read More

सिरमौर में टला बड़ा हादसा, शराब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां

सिरमौर में टला बड़ा हादसा, शराब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, पास ही स्थित अहाते में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। संतुलन बिगड़ने से मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी (HP 16A-5511) राजगढ़ ठेके से शराब की खेप लोड करके गिरिपुल की ओर रवाना होने वाली थी। इसी दौरान खड़ी गाड़ी अचानक अनियंत्रित…

Read More

Himachal : ‘विशाल मेगा मार्ट’ को कैरी बैग के 15 रुपये अतिरिक्त वसूलने पड़े भारी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना..

Himachal : ‘विशाल मेगा मार्ट’ को कैरी बैग के 15 रुपये अतिरिक्त वसूलने पड़े भारी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला उपभोक्ता आयोग शिमला ने छोटा शिमला स्थित विशाल मेगा मार्ट को उपभोक्ताओं से कैरी बैग के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलने का दोषी पाया है। आयोग ने इसे अनुचित व्यापार करार देते हुए मार्ट को कैरी बैग के लिए गए 15 रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आयोग ने मानसिक उत्पीड़न और कानूनी खर्च के रूप में 5 हजार की एकमुश्त राशि का भुगतान करने को कहा है। मार्ट को अदालत के यह आदेश 45 दिनों के भीतर लागू करने होंगे। आयोग के…

Read More

हिमाचल में अब दागी शिक्षकों की खैर नहीं… कई बर्खास्त, 72 अब भी रडार पर

हिमाचल में अब दागी शिक्षकों की खैर नहीं… कई बर्खास्त, 72 अब भी रडार पर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ कि प्रदेश के 72 शिक्षक वर्तमान में विभिन्न आरोपों के कारण विभागीय जांच के दायरे में हैं। इन शिक्षकों पर भ्रष्टाचार, छात्राओं से छेड़छाड़ और ड्यूटी में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन मामलों की जांच में तेजी…

Read More

ई-पैन के नाम पर फर्जीवाड़ा: शिमला साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

ई-पैन के नाम पर फर्जीवाड़ा: शिमला साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) आजकल डिजिटल दुनिया में सुविधा के साथ-साथ सेंधमारी का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर अपराधियों ने अब लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने के लिए ‘ई-पैन कार्ड’ को अपना नया हथियार बनाया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला साइबर सेल ने एक ताजा एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को आगाह किया है कि पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर चल रहा यह खेल आपकी जमा-पूंजी को पल भर में गायब कर सकता है। जालसाजी का ‘सरकारी’ चेहरा ठगी का यह तरीका बेहद शातिराना है। इसमें…

Read More

महाविद्यालय पांवटा साहिब में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

महाविद्यालय पांवटा साहिब में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) महाविद्यालय पांवटा साहिब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. जगदीश चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह डिजिटल लाइब्रेरी लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित की गई है। इसमें 30 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ई-बुक्स, ई-जर्नल्स एवं विभिन्न ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में…

Read More

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में हादसा, लंगर सेवा कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 25 घायल, 5 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में हादसा, लंगर सेवा कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 25 घायल, 5 की हालत गंभीर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में ज्वालामुखी-देहरा मार्ग पर धवाला के तीखे मोड़ पर गुरुवार को सड़क हादसा पेश आया. पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट से आए श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के पलटने से करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो ज्वालामुखी स्थित ऊषा देवी धर्मशाला में नवरात्रों के दौरान लंगर सेवा कर वापस लौट रहे थे. ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ…

Read More

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: नशे में संतुलन खो बैठा युवक…14 फीट ऊंचाई से गिरा, शरीर के आर-पार हुआ सरिया

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: नशे में संतुलन खो बैठा युवक…14 फीट ऊंचाई से गिरा, शरीर के आर-पार हुआ सरिया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित बड़सर (गलू) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक प्रवासी मजदूर के शरीर में लोहे का सरिया आर-पार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक दुकान में काम करने वाला मजदूर रात के समय कमरे से बाहर निकला और असंतुलित होकर करीब 14 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे…

Read More

आज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट

आज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार से प्रदेश में कुछ जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर वीरवार दोपहर को बर्फबारी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 28 से 31 मार्च तक दस जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ…

Read More