CM सुक्खू के जन्मदिवस पर अश्वनी शर्मा ने बच्चों को वितरित किया स्टेशनरी सामान, लड्डू और जूस..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में आज पूर्व कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म दिवस बच्चों एवं वरिष्ठ गणमान्य के साथ बड़े उत्साह के साथ बनाया गया।
इस उपलक्ष्य पर बच्चों को स्टेशनरी का सामान एवं लड्डू और जूस वितरित कर मनोरंजित किया गया। साथ ही CM सुक्खू के अच्छे स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना व भविष्य की राजनीति के लिए शुभकामनाएं अर्पित की गई।
इस अवसर पर अजय शर्मा, सुधांशु कौशिश, राजपाल, वसीम मालिक, संगत सैनी, चंद्र दत्ता, नितिन शर्मा, बाबू राम, सुरेश ठाकुर, रमेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

