18.1 C
New York
Thursday, March 26, 2026

Buy now

हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें कब से बदलेगा मौसम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मार्च आखिरी सप्ताह में मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान गिरा है. बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है.

कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. शिमला में भी धूप के कारण दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा है. वहीं, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 11 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 1 से 5 डिग्री और ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. मैदानी क्षेत्रों में यह 21 से 29 डिग्री, मध्य पर्वतीय इलाकों में 16 से 26 डिग्री और ऊंचे इलाकों में 7 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पांवटा साहिब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति में बारिश बर्फबारी की संभावना है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ कुछ कमजोर होगा, लेकिन 29 मार्च से एक बार फिर मजबूत होगा और 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है. 31 मार्च तक इसका असर देखने को मिलेगा. इस दौरान जमकर बारिश हो सकती है. इस दौरान निचले इलाकों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान भी दर्ज किया गया है, जिसमें शिमला 16.4, सुंदरनगर 25.8, भुंतर 24.6, कल्पा 21.3, धर्मशाला 22.0, ऊना 28.6, नाहन 24.4, केलांग 6.2, सोलन 23.2, मनाली 17.4, कांगड़ा 27.1, मंडी 25.2, जुब्बड़हट्टी 22.2, कुफरी 10.8, कसौली 18.8, ताबो 11.1, नैरी 27.3 और बरठीं में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles