9.4 C
New York
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

हिमाचल में सस्ती हुई बिजली: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, जानिए नया रेट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है, जो 1 अप्रैल से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा। आयोग ने इस बार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 1 पैसा प्रति यूनिट की कटौती करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 28 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

आयोग ने आगामी वित्त वर्ष के लिए बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति का भी आकलन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026-27 के लिए राज्य विद्युत बोर्ड की कुल वार्षिक राजस्व आवश्यकता (Annual Revenue Requirement) 8,636.16 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 8,403.25 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि बिजली आपूर्ति की औसत लागत में कमी आई है। पिछले वित्त वर्ष में बिजली की औसत लागत जहाँ 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी, वहीं अब यह घटकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट रह गई है। लागत में आई इसी 1 पैसे की कमी का फायदा अब सीधे आम जनता और औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles