ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
उपमंडल पांवटा साहिब के तहत गोरखुवाला क्षेत्र के एक साधारण परिवार की 21 वर्षीय बेटी पायल इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पायल पुत्री गोपाल सिंह, निवासी गाँव गोरखुवाला, फेफड़ों (लंग्स) और किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित है।
परिवार द्वारा अब तक ईलाज पर लगभग ₹10 लाख खर्च किए जा चुके हैं, जबकि पायल को प्रतिदिन 6 ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ रही है, जिससे आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। पायल के पिता गोपाल सिंह पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से काम बंद होने के कारण परिवार की आय पूरी तरह प्रभावित हुई है। परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनका पालन-पोषण भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इस कठिन समय में समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से पायल के ईलाज हेतु आर्थिक सहयोग की अपील की है। उन्होंने शेयर कर अधिक से अधिक लोगों तक यह पोस्ट पहुंचाने की भी अपील की हैं।
इच्छुक व्यक्ति निम्न account no. पर सहायता राशि भेज सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 7217462378
Account no: 89051700009948 बबली देवी के नाम से Ac है जो इनकी माता है GRAMIN BANK का A/C है। IFSC code – PUNB0HPGB04

