6 C
New York
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश..

पांवटा साहिब के SDM गुंजित सिंह चीमा का मनाली तबादला..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईएएस, एक आईएफएस और आठ एचएएस अधिकारी शामिल हैं। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को मंडल आयुक्त कांगड़ा के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह दुनी चंद राणा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी लगाया है। राणा प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला और प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के रूप में नियुक्त किया है।

हेमिस नेगी इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। कुमुद सिंह को निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लगाया है। विनय सिंह को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के रूप में नियुक्त किया है। मनीष कुमार को सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन के पद पर नियुक्त किया है। अक्षय सूद को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा मंडल लगाया है। द्विज गोयल को उप मंडल अधिकारी (सिविल) पांवटा साहिब नियुक्त किया है। आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा, जिनकी सेवाएं कार्मिक विभाग के अधीन निदेशक पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के रूप में सौंपी गई हैं। वे निदेशक आपदा प्रबंधन और सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (शिमला) के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इन आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले भी..

इसी तरह आठ हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें श्रवण कुमार को अब ईडी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे रमन घरसांघी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है। सुभाष गौतम सहायक आयुक्त (मंडलीय आयुक्त कांगड़ा मंडल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे मनमोहन सिंह कोसहायक आयुक्त डीसी चंबा लगाया है। कृष्ण कुमार शर्मा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) सरकाघाट, गुंजित सिंह चीमा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) मनाली, रमन कुमार शर्मा को उपमंडल अधिकारी (सिविल) कफोटा लगाया है। साथ ही उपमंडल अधिकारी (सिविल) शिलाई जसपाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।तैनाती का इंतजार कर रहीं आकांक्षा शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पार्वती परियोजना कुल्लू लगाया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू डॉ. चरणजी लाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। राजेंद्र कुमार गौतम को संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस के पद पर नियुक्त किया जाता है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles