0.7 C
New York
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Himachal: शादी से इनकार पर पहले की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद फंदे पर झूल गया युवक; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सोलन जिले के परवाणू पुलिस थाना के तहत करालघाट के घने जंगलों में 16 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक-युवती की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला ‘मर्डर के बाद सुसाइड’ का निकला है। आरोपी युवक ने शादी के लिए राजी न होने पर पहले युवती का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

शादी का दबाव बना कत्ल की वजह

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक करण (22) और यशिका लामा (20) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करण युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन यशिका इसके लिए तैयार नहीं थी। 16 मार्च को यशिका अपनी सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर से निकली थी, जबकि करण ने अपने दोस्तों को मिलने की बात कही थी। दोनों करालघाट के एकांत जंगल में मिले, जहां बहस बढ़ने पर करण ने आव देखा न ताव और यशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

घटना वाले दिन शाम करीब 5:15 बजे एक वाहन चालक मंदिर में माथा टेकने रुका था, जिसने पेड़ से लटके युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शव के पास ही जमीन पर युवती का शव बरामद हुआ था। मृतकों की पहचान करण पुत्र लायक राम, निवासी खील को मोड़ (पडगयानी) और 20 वर्षीय यशिका लामा पुत्री राजू स्थायी निवासी नेपाल वर्तमान में गौतम बुद्ध विहार देउंघाट के रूप में की गई थी।

फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली परतें

मामले की गंभीरता को देखते हुए शवों का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। आईजीएमसी से मिली युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती की मौत दम घुटने से हुई थी, जबकि युवक की मौत फंदे पर लटकने के कारण हुई। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितियों से यह साफ हो गया है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर स्वयं आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में शादी को लेकर उपजा विवाद ही मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles