6 C
New York
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल से जुड़े विषयों पर की चर्चा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी हिमाचल प्रदेश से जुड़े हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत और सार्थक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की आर्थिक स्थिति इस समय वित्तीय आपातकाल जैसी हे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अनाथ व विधवा सैस जुटाकर सरकार को चलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बिना सोचे-समझे ही राज्य को वित्तीय गर्त में धकेल दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि संसाधनों की भारी कमी के कारण मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना 50 फीसदी वेतन अगले 6 महीनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसी तरह मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के वेतन में भी 50 फीसदी, आईएएस अधिकारियों व मंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी और विधायकों के वेतन में 20 फीसदी वेतन को स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों के एंट्री टैक्स में भारी बढ़ौतरी की गई है, जो व्यावहारिक नहीं है। इसका पंजाब सरकार ने भी विरोध किया है और उनकी तरफ से हिमाचल से आने वाले वाहनों पर ऐसा टैक्स लगाने की बात कही गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के निर्णयों से राज्य का प्रमुख व्यवसाय पर्यटन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को इस संकट से उबारने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्ष इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए रचनात्मक चर्चा और पूरा समर्थन देने को तैयार है। हालांकि यह तभी संभव है, जब राज्य सरकार जनविरोधी निर्णयों को लेना बंद करे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles