ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
सीएम सुक्खू ने आज 2026-27 के लिए बजट पेश किया. पिछले साल के मुकाबले इस बार बजट में कुछ कटौती की गई है. इस बार हिमाचल के बजट का आकार 54,928 करोड़ रुपए रहा. ये पिछली बार से 3,586 करोड़ रुपए कम है, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने कुछ नई योजनाएं शुरू की हैं.
सरकार ने इस बजट में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए अति सुखी परिवार योजना शुरू की है. इन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1500 रुपये और मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी. सीएम सुक्खू ने सदन में बजट के दौरान कहा कि ‘1 लाख अति गरीब परिवार सरकार के अति सुखी परिवार बनेंगे. ये एक लाख परिवार हिमाचल के ऐसे परिवार हैं, जो आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं. हमारी सरकार इन परिवारों का सहारा बनेगी. इनकी आर्थिक हालत में परिवर्तन लाकर हम अर्थव्यवस्था में स्मृद्धि के साथ आगे बढ़ेंगे. इन परिवारों को अपना परिवार मानते हुए मैं ‘मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना’ की घोषणा करता हूं.’
सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि इन परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा भी करता हूं. इनमें से जिन परिवारों के पास पक्के मकान नहीं हैं. इन्हें चरणबद्ध तरीके से मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही सीएम ने इन 1 लाख परिवारों की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत हर माह 1500 रुपये देने की भी घोषणा की. सीएम सुक्खू ने कहा कि 1500 रुपये देने की घोषणा हमने लाहौल स्पीति से की थी. दूसरे चरण में इसकी शुरुआत डोडरा क्वार से हुई थी. अब ये इस योजना का तीसरा चरण है. इसमें हम एक लाख परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये और 300 यूनिट बिजली देंगे ये हमारी गारंटियों को पूरा करने का वादा है.
सीएम सुक्खू ने कहा कि ये बात सच है कि कुछ परिवार आज भी गांव में ऐसे हैं, जो बीपीएल में नहीं हैं, लेकिन वो गरीब हैं. सरकार सर्वे के जरिए इन परिवारों की पहचान कर रही है और उनकी मदद की जाएगी. हमारे सर्वे में चौकाने वाला आंकड़ा आया है. इसके मुताबिक लगभग 27 हजार परिवार ऐसे हैं जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं हैं, इनमें 10 हजार परिवार ऐसे हैं जो बीपीएल में शामिल नहीं हैं. सरकार ने इस सर्वे को इमानदारी से करवाया है. ये परिवार आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं. इन्हीं परिवारों के लिए सुखी परिवार योजना शुरू की गई है.
सीएम की इस घोषणा के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिया. विपक्ष की ओर से आवाजें उठने लगीं. विपक्ष ये जानना चाह रहा था कि कांग्रेस ने सभी महिलाओं को 1500 और प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया था

