8.1 C
New York
Sunday, March 22, 2026

Buy now

सिरमौर में STF और पुलिस ने नशा तस्करी के ‘बुलबुल’ के पर कतरे, सीधा नाहन जेल भेजा गया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत जिला सिरमौर पुलिस और राज्य गुप्तचर विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के एक मुख्य मोहरे, महमूद अली उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दिनांक 18 मार्च 2026 को गृह विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (STF-FU CID, शिमला) और प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब के नेतृत्व में टीम ने शाम करीब 07:30 बजे बातामण्डी (पांवटा साहिब) से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी को PIT ND&PS Act (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) की धारा 3(1) के तहत निरुद्ध (Detain) किया गया है। यह कानून नशा तस्करों के खिलाफ निवारक निरोध (Preventive Detention) के लिए बेहद सख्त माना जाता है।

56 वर्षीय महमूद अली (निवासी बातामण्डी) का नेटवर्क केवल हिमाचल तक सीमित नहीं था। जांच में उसके विरुद्ध राजस्थान (चित्तौड़गढ़) में आरोपी के पास से 1042.850 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। वहीं हरियाणा (जींद) में इसके कब्जे से 2.563 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और दस्तावेजीकरण पूरा कर आरोपी को आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है। आगामी आदेशों तक वह जेल में ही रहेगा। पुलिस अब उसके वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे की जड़ तक पहुंचा जा सके।

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles