ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश में लगातार मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं. अब ताजा मामला कांगड़ा में रिपोर्ट हुआ है. कांगड़ा के पंचरुखी के अपर बाजार में बुधवार रात एक प्रवासी का मर्डर किया गया. हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले मजदूर नंद लाल (50) की उसी के साथी ने हत्या कर दी दी. फिलहाल, आरोपी फरार है.
जानकारी के अनुसार, नंदला बिहार के बेतिया के गांव जिंदानगर का रहने वाला था. उसी क साथी ने बुधवार रात को उसकी हत्या कर दी. नंद लाल के मुंह और सिर पर चोट के निशान मिले हैं. दोनों नंद लाल और हत्या के आरोपी शामी कुछ दिन पहले ही दुकान में काम करने के आए थे.
गुरुवार को मालिक वीरेंद्र राणा दुकान के बेसमेंट में बनाए कमरे में दोनों को देखने के लिए गए तो देखा कि नंद लाल मृत पड़ा था. इस पर पंचरुखी पुलिस को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी ने दुकानदार को अपना गलत पता बताया था. आरोपी मूल रूप से बैजनाथ के धिरथौली का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात को कमरे में शराब पी थी. मौके पर शराब की बोतल और गिलास बरामद की गई है और माना जा रहा है कि दोनों के बीछ शराब के सेवन के दौरान ही कुछ विवाद हुआ.
हालाकि, पुलिस को मौके पर कुछ हथियार नहीं मिला. पुलिस ने नंद लाल और आरोपी के बारे मे आसपास के लोगों से पूछताछ की. हालांकि, ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई. बताया यह भी जा रहा है कि नंद लाल के अपने गांव में कुछ लड़ाई झगड़े के मामले थाने में दर्ज थे. उधर, हत्या के आरोपी शामी के खिलाफ भी बैजनाथ थाने में केस दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

