5.8 C
New York
Thursday, March 19, 2026

Buy now

गणित के पेपर में 11 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़े

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान वीरवार को गणित विषय की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इनमें तीन परीक्षार्थी शिमला जबकि 8 परीक्षार्थी हमीरपुर जिला के विभिन्न स्कूलों से नकल करते हुए पकड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों के यूएमसी केस बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कर रहा है तथा नकल के मामलों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को 12वीं कक्षा का डांस जबकि 10वीं कक्षा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तेलगु और तमिल विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles