5.8 C
New York
Thursday, March 19, 2026

Buy now

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थार, प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की जान चली गई। हादसा सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे पेश आया, जब एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थार

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ऊना जिला के निवासी के रूप में हुई है, जो सोलन के सुल्तानपुर में MMU से MBBS के बाद इंटर्नशिप कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर सुबह 4 बजे एक थार गाड़ी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा समाई। वहीं, इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles