1.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

दुःखद: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में गिरिपार के युवा पटवारी की मौत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे पर धौलाकुआं के समीप एक भीषण दुर्घटना सामने आई हैं। जिसमें एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार की डिक्की खोलकर खड़े एक युवा पटवारी को रौंद दिया, जिनकी अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई हैं।

जानकारी अनुसार जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) का आकस्मिक निधन हो गया हैं। वह कोडगा चांदनी के निवासी थे और धौलाकुआं पटवार सर्कल में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह अपनी कार की डिक्की से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles