ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे पर धौलाकुआं के समीप एक भीषण दुर्घटना सामने आई हैं। जिसमें एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार की डिक्की खोलकर खड़े एक युवा पटवारी को रौंद दिया, जिनकी अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई हैं। जानकारी अनुसार जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) का आकस्मिक निधन हो गया हैं। वह कोडगा चांदनी के निवासी थे और धौलाकुआं पटवार सर्कल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह…
Read MoreDay: March 18, 2026
Shimla: शिक्षा विभाग में एक साथ रिटायर होंगे 1500 से ज्यादा शिक्षक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में पिछले वर्ष शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि को एकसमान करते हुए 31 मार्च निर्धारित करने का फैसला लिया था, जिसके तहत इस साल 31 मार्च को 1500 से अधिक शिक्षक एक साथ रिटायर होंगे। इस निर्णय को पिछले वर्ष लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के रिटायर होने से पढ़ाई पर पड़ने वाले असर को रोकना था। अब इसी नीति के तहत प्रदेशभर में जेबीटी से लेकर प्रिंसीपल स्तर तक के शिक्षक एक ही दिन…
Read MoreShimla: सांसद ने हिमाचल के दो जिलों को जोड़ने वाले इस मार्ग को NH घोषित करने की उठाई मांग
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने हिमाचल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और हमीरपुर व ऊना जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रंगस-लठियाणी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का पुरजोर आग्रह किया। सदन के माध्यम से और व्यक्तिगत भेंट में डा. सिकंदर कुमार ने मंत्री को अवगत करवाया कि 39 किलोमीटर…
Read MoreShimla: पैंशनर्ज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें न मानीं तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार द्वारा सलाहकारों और बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के कैबिनेट रैंक वापस लेने तथा उनके वेतन में 20 फीसदी कटौती के निर्णय का स्वागत किया है। हालांकि, समिति ने इसे देर से उठाया गया मजबूरी का कदम करार देते हुए सरकार को और कड़े फैसले लेने की सलाह दी है। मित्र मंडली को खुश करने से हुआ खजाने का नुक्सान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया…
Read Moreशादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा नवविवाहित जोड़ा, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नशे के काले कारोबार से की। 21.017 ग्राम हेरोइन बरामद जानकारी के अनुसार, पुलिस को…
Read Moreहिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन: कैबिनेट रैंक के साथ इन मंत्रियों से छीनी लग्जरी गाड़ियां और अन्य सुविधाएं
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सूबे की डगमगाती वित्तीय सेहत को सुधारने के लिए एक कड़ा और प्रतीकात्मक संदेश दिया है। सरकार ने सात रसूखदार ओहदेदारों से ‘कैबिनेट रैंक’ छीनने का फैसला किया है, जिसके साथ ही अब सचिवालय के गलियारों में उनकी धमक और सुख-सुविधाओं का दौर खत्म होने जा रहा है। शानो-शौकत वाली विदाई: अब नहीं दौड़ेंगी फॉर्च्यूनर इस फैसले का सबसे बड़ा असर इन नेताओं की जीवनशैली पर पड़ेगा। अब तक ये पदाधिकारी कैबिनेट मंत्रियों की तरह शानदार फॉर्च्यूनर गाड़ियों…
Read Moreगुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार! मासूम छात्रा पर गंदी नजर रखने वाले शिक्षक को विभाग ऐसे सिखाया कड़ा सबक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। जिले के सुंड़ला शिक्षा खंड के तहत आने वाले एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक जेबीटी शिक्षक को स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है। मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को समय से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला बीते वर्ष अक्तूबर महीने…
Read Moreसीजन से पहले बागवानों को बड़ा झटका… अब महंगा मिलेगा सेब कार्टन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल के सेब उत्पादकों के लिए इस बार की फसल केवल कुदरत के मिजाज पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि बाजार की बदलती हवाओं ने भी उनकी जेब पर हमला बोल दिया है। जहां एक तरफ बागवान लजीज सेब की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर उन सेबों को पैक करने वाले डिब्बों (कार्टन) की कीमतों में लगी आग उनकी चिंताएं बढ़ाने वाली है। संकट में गत्ता उद्योग: आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम? सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,…
Read Moreशिमला में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद खड्ड में गिरा ट्रक! चालक की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। दत्तनगर में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद यह ट्रक भद्राश के पास करीब 35 फीट गहरी मछाड़ा खड्ड में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले कई गाड़ियों को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात का है। बताया जा रहा है कि ट्रक (HP64A-9760) काफी तेज…
Read MoreSirmour: जल शक्ति विभाग की योजनाओं में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक 5 गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं से मोटरें, कॉपर केबल व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने हिमाचल के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन में 28 फरवरी को सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल नाहन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि मालोंवाला भुड़, कून और…
Read More