3.1 C
New York
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

सिरमौर में ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट; कपड़े भी फाड़े

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस थाना माजरा में बिजली बोर्ड के एक सहायक अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एसडीओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीनगर पावर हाउस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह पुत्र दयाराम निवासी गांव हीरापुर, डाकघर औहर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च को वह अपनी रात्रि ड्यूटी समाप्त कर पावर हाउस से निवास की ओर लौट रहे था।

इस बीच रास्ते में उन्हें सड़क किनारे तीन व्यक्ति शराब पीते हुए दिखाई दिए। जब वह उनके पास से गुजर रहा था, तो उन लोगों ने उनके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली। इस पर जब उनसे इसका कारण पूछा तो वे लोग बहस करने लगे और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए।

इस दौरान आरोपितों ने एसडीओ को पीट दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। साथ ही आरोपितों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

क्या कहते हैं एसपी सिरमौर

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना माजरा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपितों की पहचान की जा रही है, जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles