3.1 C
New York
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Himachal: भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए मसीहा बना BRO, रैस्क्यू के बाद सिस्सू से मनाली लौटे सैंकड़ों वाहन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सिस्सू में फंसे पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। सीमा सड़क संगठन द्वारा मुस्तैदी से चलाए गए रैस्क्यू और सड़क बहाली अभियान के बाद सिस्सू में थमे वाहनों के पहिए एक बार फिर घूम गए हैं। अब यहां फंसे सभी वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेज दिया गया है।

अटल टनल के पास फंस गई थीं गाड़ियां

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ घंटों से हो रही लगातार बर्फबारी के कारण अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू के आसपास का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। बर्फबारी के चलते कई गाड़ियां और पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए थे। हालात को देखते हुए बीआरओ ने तुरंत मोर्चा संभाला और अपनी अत्याधुनिक मशीनरी का उपयोग कर युद्धस्तर पर सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया, जिसके बाद मार्ग को यातायात के योग्य बनाया जा सका।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन और बीआरओ के संयुक्त प्रयासों से मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क से बर्फ हटाए जाने के बाद फंसे हुए सभी वाहनों को क्रमानुसार मनाली की ओर सुरक्षित भेजा जा रहा है। अभी तक लगभग 200 गाड़ियों को यहां से मनाली की ओर भेज दिया गया है। ये गाड़ियां केलांग और सिस्सू की तरफ से टनल की ओर आई थीं, जिन्हें अब सुरक्षित रूप से मनाली की तरफ रवाना कर दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस टीम तैनात है।

प्रशासन की पर्यटकों से अपील, मौसम देखकर ही करें सफर

पहाड़ों पर लगातार बदल रहे मौसम और बर्फबारी के बाद सड़कों पर बढ़ी फिसलन को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय चालकों से अपील की है कि वे फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं। साथ ही, किसी भी असुविधा से बचने के लिए मौसम के अपडेट को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles