जयराम ठाकुर बोले – हरियाणा कांग्रेस की लाज बचाने के लिए संविधान, लोक-लाज, मर्यादा और नैतिकता भूले सीएम..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
शिमला में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ बहुत ही शर्मनाक घटना पेश आई हैं। जहां सड़क पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार विनोद शर्मा को दो पुलिस वालों ने रिपोर्टिंग करने से रोकने की कोशिश की हैं। ऑन कैमरा रिपोर्टिंग दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ है और अब सोशल मीडिया पर वायरल भी तेजी से हो रहा हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिमला के निकट छराबड़ा का हैं। जहां कथित तौर पर हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को ठहराया गया हैं। वहीं कुछ दूरी पर बीच सड़क पर जब उक्त पत्रकार ने रिपोर्टिंग करनी चाही तो दो पुलिस जवानों ने उन्हें वहां से धक्का देकर हटाने की कोशिश की। जिसके साफ संकेत हैं कि खुद सीएम या किसी बड़े पुलिस अधिकारी ने इन जवानों को इस तरह की निगाह रखने के आदेश दिए हो। लेकिन मामले को लेकर मीडिया जगत में खासा रोष पनप रहा है और समाज के चौथे स्तम्भ के साथ बदसलूकी व प्रेस की आज़ादी ओर सीधा हमला हैं।
विपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने सीएम को घेरा..
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी घटना पर खेद प्रकट करते हुए लिखा है कि “आख़िर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी इतना विचलित और तनाव में क्यों है..? हरियाणा कांग्रेस की लाज बचाने के लिए संविधान, लोक-लाज, मर्यादा और नैतिकता सबका गला घोंट रहे हैं।
अब पत्रकारों को सड़क के किनारे खड़े होकर रिपोर्टिंग करने पर भी पुलिस बल प्रयोग करेगी..? मुख्यमंत्री जी आख़िर क्या छुपाने की कोशिश हो रही है..? यह प्रेस की आज़ादी पर हमला है। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला सुक्खू सरकार की तानाशाही है। इस कृत्य के लिए
मुख्यमंत्री माफ़ी मांगे और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।”

