4.2 C
New York
Sunday, March 15, 2026

Buy now

शिमला में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक में जोरदार भिडंत, चालक की मौत; मची चीख-पुकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग उपमंडल में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर शाम का है। मृतक की पहचान ध्यान चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मतियाना पुलिस चौकी के अंतर्गत नन्नी गांव के पास नेशनल हाईवे-5 पर एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में सवार सभी चार लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने ध्यान चंद को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना का मुख्य कारण कार चालक की तेज और अनियंत्रित ड्राइविंग थी। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles