4.3 C
New York
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Sirmour: तेज रफ्तार का कहर: ट्राले की टक्कर से दुकान में जा घुसा ट्रक, बस समेत 5 वाहनों को नुक्सान, बाइक सवार घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

औद्योगिक क्षेत्र में कालाअम्ब में एक तेज रफ्तार ट्राले ने ओवरटेक करते हुए एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। इस हादसे में बस सहित 5 वाहनों को नुक्सान पहुंचा है। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार नाहन की ओर से आ रहा एक ट्राला एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। इस दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक और सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी आ गई। हादसे में बाइक सवार की एक टांग फ्रैक्चर हो गई। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान ट्राले एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल निवासी कोटी धीमान, संगड़ाह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने ट्रक में चंडीगढ़ से टाइल लोड कर हरिपुरधार की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाहन की ओर से आ रहे ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए तेज गति से आए ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर घूम गया और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दौरान पीछे आ रही एचआरटीसी बस भी ट्रक से टकरा गई, जिससे बस का अगला शीशा टूट गया। हादसे के बाद ट्राला चालक कुछ दूरी पर जाकर वाहन रोककर खड़ा हो गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक लुकमान पुत्र अकबर निवासी ततापुर खर्द, उत्तर प्रदेश के खिलाफ तेज रफ्तारी, लापरवाही और जल्दबाजी में ओवरटेक करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles