3 C
New York
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Shimla: सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए ई-केवाईसी न करवाने वालों की अब तहसील वैल्फेयर ऑफिसर करेंगे वैरीफिकेशन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए ई-केवाईसी न करवाने वालों की वैरीफिकेशन अब तहसील वैल्फेयर ऑफिसर करेंगे। विभाग ने उक्त अधिकारियों को यह जिम्मा सौंपा है। हालांकि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को यह वैरीफिकेशन करने को कहा गया था, लेकिन अब विभाग तहसील वैल्फेयर ऑफिसर से यह वैरीफिकेशन करवाएगा। जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है और जो मृत पाए गए हैं, उनकी वैरीफिकेशन तहसील स्तर पर की जाएगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 47,973 से अधिक ऐसे पैंशनधारक हैं, जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे मामलों में वास्तविक पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने फील्ड स्तर पर वैरीफिकेशन करवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत तहसील वैल्फेयर ऑफिसर पता लगाएंगे कि संबंधित लाभार्थियों ने तय समय में ई-के.वाई.सी. क्यूं नहीं करवाई। इनके दस्तावेज और उनकी पात्रता की जांच भी की जाएगी। जांच के दौरान आय, निवास और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र हैं या नहीं।

विभाग का कहना है कि इस कदम से अपात्र लोगों को पैंशन मिलने पर रोक लगेगी और वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंच सकेगा। गौर हो कि बीते दिनों करवाई गई ई-केवाईसी से 44,364 लाभार्थी मृत पाए गए हैं, जबकि लगभग 6 हजार अपात्र और 670 को पता नहीं चल पाया है। ऐसे में अब तहसील स्तर पर इनकी वैरीफिकेशन होगी। इसके बाद विभाग मामले पर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा।

28 फरवरी के बाद से बंद कर दी गई थी ई-केवाईसी

सरकार ने बीते 28 फरवरी के बाद से ई-केवाईसी बंद कर दी थी। इस दौरान लगभग 7 लाख लाभार्थियों ने ही ई-केवाईसी करवाई है, जबकि इससे पूर्व विभाग के पास 8 लाख से ज्यादा लाभार्थी थे। ऐसे में अब शेष लाभार्थियों की वैरीफिकेशन का काम शुरू होगा।

इस बार पैंशन से लगभग 98 हजार लाभार्थी होंगे बाहर

इस बार पैंशन से 98 हजार लाभार्थी बाहर होंगे। विभाग लगभग 7 लाख लाभार्थियों को पैंशन देगा। इस दौरान 30 हजार नए जोड़े जा

सकते हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles