Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedस्कूल बस हादसे में काल का ग्रास बनी मासूम को नम आंखों...

स्कूल बस हादसे में काल का ग्रास बनी मासूम को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, DC के सामने फूटा अभिभावकों का गुस्सा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

ऊना में हुए दर्दनाक स्कूल बस हादसे में जान गंवाने वाली रैंसरी गांव की मासूम बच्ची को मंगलवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद घड़ी में पूरे गांव का माहौल गमगीन था और हर आंख से आंसू छलक रहे थे। ऊना के उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल भी इस मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका दुख सांझा किया व उन्हें ढांढस बंधाया। मासूम की अंतिम विदाई में परिजनों के अलावा रैंसरी के ग्रामीण और दूसरे स्कूली बच्चों के अभिभावक भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Description

सुरक्षा में लापरवाही पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा

इस दौरान अभिभावकों ने इस बात को लेकर रोष जताया कि स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने वाली बसों में नियमों के तहत ड्राइवर के साथ एक परिचालक का होना अनिवार्य है, लेकिन ज्यादातर बसों में ऐसा नहीं होता है। परिजनों ने इसे बड़ी लापरवाही करार देते हुए प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और के घर का चिराग न बुझे।

अस्पताल में भर्ती है दूसरी बच्ची

इस खौफनाक हादसे में घायल हुई दूसरी बच्ची का फिलहाल ऊना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं इस घटना के चलते रक्कड़ कॉलोनी स्थित संबंधित निजी स्कूल में मंगलवार को शोक स्वरूप छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। स्कूल परिसर में दिवंगत बच्ची की तस्वीर भी लगाई गई, जहां शिक्षकों और स्टाफ ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments