Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedशिमला में स्कूल से लौट रही 16 साल की छात्रा पर चाकू...

शिमला में स्कूल से लौट रही 16 साल की छात्रा पर चाकू से हमला, हमलावर अभी भी फरार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

एक बार फिर स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऊपरी शिमला में गुड़िया रेप एंड मर्डर केस अभी भी कोई नहीं भुला है, जब ठियोग में स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इसके बाद पूरा प्रदेश गुस्से से उबल गया था. लोगों ने गुस्से में आकर थाना तक फूंक दिया था.

Description

शिमला जिला के ननखड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था. मामला छह मार्च का है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस संबंध में पुलिस थाना ननखड़ी में 6 मार्च 2026 को बीएनएस की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल की सिमरन निवासी ननखड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च को करीब दोपहर 1 बजे जब वो जीएसएसएस खुनी के पास निट्टू मोड़ से गुजर रही थी, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया. उसके साथ पहले मारपीट की गई. इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उसके बाएं हाथ पर चोटें आई हैं. छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद छात्रा का मेडिकल चेकअप करवाया गया, जिसमें उसके हाथ पर गहरा घाव पाया गया और उपचार के दौरान उसे टांके लगाए गए.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच पुलिस थाना ननखड़ी के एचसी दीवान चंद कर रहे हैं. उधर एसआई रमेश नेगी, थाना ननखड़ी ने बताया कि ‘लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया गया है और मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.’ वहीं, पुलिस के हाथ के हाथ अभी भी खाली हैं. पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments