Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedSirmaur: नाहन के सुशांत ने क्रैक की UPSC परीक्षा, 659वां रैंक हासिल...

Sirmaur: नाहन के सुशांत ने क्रैक की UPSC परीक्षा, 659वां रैंक हासिल कर रोशन किया क्षेत्र का नाम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सुशांत ने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी में 659वां रैंक हासिल किया है।

Description

मूल रूप से नाहन विकास खंड की देवका पुडला पंचायत से संबंध रखने वाले सुशांत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से (बीए ऑनर्स) पूरी की है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण और शिक्षित है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं।

सुशांत की इस बड़ी कामयाबी पर शिशु विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुशांत शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी यह सफलता स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सुशांत की सफलता ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है कि अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments