ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शिमला से चिड़गांव जा रही न्यू प्रेम बस छराबड़ा और कुफरी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में लगभग बीस यात्री मौजूद थे। बता दें कि एक किलोमीटर पहले ही बस का पिछला टायर पंचर हुआ था। कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

