Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedUP गया था पति...पीछे से पत्नी ने चुन ली ऐसी खौफनाक मौत,...

UP गया था पति…पीछे से पत्नी ने चुन ली ऐसी खौफनाक मौत, 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के तहत कसारू पंचायत के बद्धाघाट गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से संबंध रखने वाली 21 वर्षीय प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान सोमती पत्नी राम बाबू के रूप में की गई है। महिला अपने पीछे 2 छोटी मासूम बच्चियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति राम बाबू कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश गया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक सोमती का परिवार पिछले कई वर्षों से बद्धाघाट में रह रहा था और मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। सोमवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य रोजाना की तरह काम पर निकल गए तो सोमती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब कमरे के भीतर से सोमती की छोटी बच्चियों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाजें आईं। मासूमों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां का मंजर देख हर कोई सन्न रह गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना घुमारवीं की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments