ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण तब बना जब Ras Bihari Bose Subharti University से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नितिका कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार – 2026’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—दोनों राज्यों के लिए समान रूप से मान-सम्मान की बात है। प्रो. नितिका कौशल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह तहसील के रत्ती क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता महेश कांत कौशल तथा माता तरुणा कौशल हैं। उनकी…
Read MoreDay: February 23, 2026
पति की प्रताड़ना नहीं हुई सहन! महिला ने बेटी के साथ मिलकर उठाया खाैफनाक कदम, गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रैफर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर के भराड़ू क्षेत्र स्थित आलगा-बाड़ी गांव में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सुमना देवी और उसकी बेटी पूनम ने घर पर किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी ताे तुरंत…
Read MoreShimla: पहले साथ बैठकर पी शराब…फिर नदी किनारे ले जाकर खंजर-पत्थरों से मार डाला साथी, पुलिस ने दबाेचे 2 आराेपी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के तहत चिड़गांव पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के 2 मुख्य आरोपियों को कुल्लू जिले के कसोल और मणिकर्ण क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां छिपे हुए थे। पब्बर नदी किनारे मिला था शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर यह सनसनीखेज मामला 18 फरवरी को सामने आया था, जब पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से…
Read MoreHimachal: रिश्ते से इनकार करने पर घर जलाने वाला सनकी आशिक गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भेजा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपतहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में एक सिरफिरे युवक द्वारा प्रतिशोध में एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने लड़की के घर को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित राजेश कुमार अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी अचानक घर की…
Read Moreविदेश भेजने का सपना दिखाकर लगाया 25 लाख का चूना, पंजाब से महिला गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला की बालूगंज पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला आरोपी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी शातिर अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि कानून के हाथ उनकी डिजिटल चालाकियों से कहीं ज्यादा लंबे हैं। क्या है पूरा मामला? धोखाधड़ी का यह खेल साल 2025 में शुरू हुआ था, जब बालूगंज थाने में ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि उनकी बहन, भावना, को कनाडा…
Read Moreऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना, जानें अपडेट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे सहित राज्य की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी, वहीं कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से शीत लहर का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ बना हुआ है। तापमान का हाल पहाड़ों पर हुई इस हलचल से तापमान में गिरावट…
Read Moreतानाशाही निर्णयों से शिक्षा पर वार बंद करे सरकार, रोहनाट कॉलेज पर ताला लगाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : बलदेव तोमर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) “रोहनाट कॉलेज को बंद नहीं होने देंगे” पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक शिलाई एवं प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि अपनी ही सरकार में अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को बंद करवाने की नौबत आना कांग्रेस सरकार की अंदरूनी खींचतान और तानाशाही रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह बयान मंत्री की मजबूरी को दर्शाता है, क्योंकि निर्णय कहीं और से लिए जा रहे हैं और मंत्री…
Read Moreशिक्षक पर कमरे में बुलाकर छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सैंज क्षेत्र में गुरु और शिष्य का रिश्ता तार-तार होने का मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर जमा एक कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोपी अध्यापक ने छात्रा को दो अन्य सहेलियों के साथ अपने कमरे में बुलाया था। पुलिस ने शिकायत के बाद अब आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से पुलिस को दिए शिकायत पत्र के अनुसार 19 फरवरी को स्कूल के एक प्रवक्ता ने उच्च अधिकारियों…
Read Moreजिस फ्लैट के मालिक नहीं, उसका ही कर दिया साैदा, पति-पत्नी ने हड़पे ₹40 लाख; काेर्ट ने दिए FIR के आदेश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) ऊना में फ्लैट बेचने के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। एक सरकारी कर्मचारी और उसकी पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति को वह फ्लैट बेच दिया, जिसके वे मालिक ही नहीं थे। पीड़ित की गुहार जब पुलिस और एसपी ने नहीं सुनी तो अदालत ने कड़ा रुख अपनाया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा शर्मा ने पुलिस को आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र कुमार निवासी शिवपुर (अम्ब) के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा देवी के नाम…
Read MoreSirmaur: 125 किलो चांदी के गर्भगृह में विराजीं मां काली, 7 तोले सोने का शिखर बना आकर्षण का केंद्र
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नाहन शहर के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर के नवनिर्मित गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रविवार को मां काली की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गई। जैसे ही गर्भगृह के पट खुले, चांदी की दिव्य आभा और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के नए गर्भगृह के निर्माण में अब तक 125 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया जा चुका है, जबकि 8 से 10 किलोग्राम चांदी का कार्य अभी शेष है। गर्भगृह के शिखर पर स्थापित कलश 7 तोले…
Read More