12.3 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र वर्षों से सैनिक और सैन्य आश्रित तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए हमेशा समाज हित में मुख्य भूमिका निभाते हुए आया है। संगठन ने वीरनारियों तथा सैनिक कल्याण के कार्यों को तवज्जो देता है किंतु समय के हिसाब से सामाजिक हित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते आया है। इसी कड़ी में संगठन आज 22 फरवरी 2026 को पांवटा साहिब के श्री ज्ञान चन्द गोयल धर्माथ तरुवाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें उच्कोटी चिकित्सालयों जैसे अल्केमिस्ट हॉस्पिटल व पारस हॉस्पिटल चंडीगढ़ से डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही है। संगठन के संरक्षक डॉक्टर एस. पी. खेड़ा ने बताया कि समाज के सभी वर्गों व लोगों तथा वीरनारियों, भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था।

संगठन के संरक्षक डॉक्टर एस. पी. खेड़ा ने जानकारी देते हुए कहा चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से डॉ. मंजूनाथ निशानी – कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. मनुज कौशिश – कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन, डॉ. रोमा शर्मा – कंसल्टेंट गायनेकोलॉजी, यह सभी चिकित्सक अपनी कमिटेड टीम के साथ।

ज्ञात रहे कि कैंप के दौरान कुल 65 मरीज़ों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम शामिल रही एवं संबंधित जांचे भी फ्री में की गई।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र की तरफ से डॉ एसपी खेड़ा संरक्षक, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, पीसी भंडारी, हाकम सिंह, नारायण बिरसांटा, वीरेंद्र सिंह, इंदर सिंह चौहान, चमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, दलजिंदर सिंह व चतर सिंह के अलावा कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles