Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल में युवक की बेरहमी से हत्या! ट्रक खड़ा करके लौट रहा...

हिमाचल में युवक की बेरहमी से हत्या! ट्रक खड़ा करके लौट रहा था घर…तभी बदमाशों ने किया हमला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सड़क निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़े पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने मिलकर युवक की जान ले ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रात के अंधेरे में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे सोनू अपना ट्रक खड़ा करके घर लौट रहा था। तभी घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। मृतक के पिता प्रकाश चंद और पत्नी अंजू देवी ने बताया कि गांव में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर सोनू ने आरटीआई के जरिए जानकारी जुटाई थी। इस खुलासे में सामने आया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने सड़क की जद में आने वाली सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर बना रखे हैं।

इलाके में मचा हड़कंप

परिजनों के दावों के अनुसार, इस खुलासे के बाद से ही सोनू को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पहले भी उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं और यह मामला एसडीएम कोर्ट तक पहुंच गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शुक्रवार रात सोनू को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चंबा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments