Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedSirmour: पांवटा साहिब के स्टोन क्रशर परिसर में अचेत अवस्था में मिला...

Sirmour: पांवटा साहिब के स्टोन क्रशर परिसर में अचेत अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक- थम चुकी थी सांसें..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बुरी खबर है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 19 साल के एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद से इलाके में शोक और चिंता छाई हुई है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

क्रशर के पास मृत पड़ा था शव..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सालवाला गांव का है। बता दें कि युवक क्रशर में काम करता था। सुबह जब अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो देखा कि युवक क्रशर के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन और पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि युवक की मौत किन हालातों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक की पहचान विकास उम्र 19 साल, गांव सालवाला जिला सिरमौर के रुप में हुई है। कथित तौर मृतक युवक रात्रि समय मे अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में था, जिस के बाद या तो यह मौत आपसी झगड़े में पेश आई वारदात से हुई है या नशे का अधिक सेवन करने से हुई हैं।

पुलिस कर रही गहन जांच..

घटना की गंभीरता को देखते हुए DSP मानवेंद्र ठाकुर स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से भी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

DSP मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments