Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedHimachal: घर में जबरन घुस आया दरिंदा...फिर नाबालिग लड़की से कर डाली...

Himachal: घर में जबरन घुस आया दरिंदा…फिर नाबालिग लड़की से कर डाली दरिंदगी, पुलिस ने मां की शिकायत पर किया गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब उसकी नाबालिग बेटी अपने घर पर मौजूद थी ताे गांव का ही एक युवक घर में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई, जिसके बाद मां ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments