Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल के चंबा में भीषण हादसा, एक वकील की दर्दनाक मौत; दूसरा...

हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा, एक वकील की दर्दनाक मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर होबारड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता (वकील) की जान चली गई है। इस हादसे में कार सवार एक अन्य वकील भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

दोपहर बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पेश आया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक अन्य घायल है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments