Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedसिरमौर में बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत...मची...

सिरमौर में बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत…मची चीख-पुकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कुन्थल पशोग संपर्क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार नेपाली मूल के एक बुजुर्ग दंपती की जान चली गई है, जबकि एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

कथा सुनकर लौट रहे ग्रामीणों ने देखा मंजर

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नेरीपुल निवासी नरवीर और अन्य ग्रामीण क्यारी गांव में भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। इसी बीच कुन्थल धार के पास एक तेज रफ्तार कार उनकी आंखों के सामने सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। चश्मदीदों ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार के भीतर तीन लोग फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला पहुंचाया। हालांकि, रास्ते में ही राम बहादुर (62) और उनकी पत्नी मीना देवी (60) ने दम तोड़ दिया। मृतक दंपती नेपाली मूल के थे और स्थानीय बगीचों में मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। वहीं, कार चला रहा स्थानीय युवक अमन (निवासी कुन्थल) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानें एसपी ने क्या कहा?

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना के समय गाड़ी अमन चला रहा था। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments