Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedदेवभूमि शर्मसार! 2 लड़कियाें के साथ दरिंदगी की हदें पार, पुलिस जांच...

देवभूमि शर्मसार! 2 लड़कियाें के साथ दरिंदगी की हदें पार, पुलिस जांच में जुटी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते हुए दुष्कर्म की 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पहली वारदात पार्वती घाटी के एक गांव की है, जहां एक 17 वर्षीय लड़के पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुष्कर्म की दूसरी घटना कुल्लू की अप्पर वैली में पेश आई। यहां जगतसुख निवासी मेघ सिंह नामक व्यक्ति पर एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता द्वारा महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर मनाली के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी मेघ सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इन वारदातों के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments