29 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

छेड़छाड़ के आरोप और पैसों की रंजिश बनी मौत की वजह, मिड-डे मील वर्कर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला कांगड़ा के चनौर प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वारदात के मात्र 40 मिनट के भीतर गिरफ्तार किए गए आरोपी राकेश उर्फ मोनू (45) ने पूछताछ में रंजिश की जो वजह बताई है, उसने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात पैसों के लेन-देन और चरित्र पर लगे आरोपों का प्रतिशोध है।

बदले की आग और आपसी विवाद

एसपी कांगड़ा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी मोनू मृतका का पड़ोसी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और महिला के बेटे ने पहले एक टेंट हाउस में साथ काम किया था, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके साथ ही, आरोपी मोनू इस बात से भी आहत था कि सलोचना देवी ने उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मोनू का मानना था कि इन आरोपों के कारण समाज में उसकी भारी बदनामी हुई है। इसी बदनामी और पैसों की खुन्नस में आकर उसने सलोचना को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

खौफनाक वारदात का घटनाक्रम

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे, जब सलोचना देवी स्कूल की रसोई के दरवाजे पर बैठी थीं, तभी आरोपी दराट लेकर वहां पहुंचा। मासूम बच्चों और स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में उसने सलोचना पर जानलेवा हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने साहस दिखाते हुए आरोपी पर पत्थर बरसाए, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत चार टीमों का गठन किया और आरोपी को उसके घर के पास स्थित मंदिर से दबोच लिया।

अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था आरोपी

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मोनू का वैवाहिक जीवन बेहद अस्थिर रहा है। उसकी दो बार शादी हुई थी, लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। वर्तमान में वह अपनी बीमार और बुजुर्ग मां के साथ रहता है। पुलिस अब मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जा सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles