Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorized"टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा", चीखते रहे शिक्षक...लेकिन ‘हैवान’ का नहीं पिघला दिल; बच्चों...

“टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा”, चीखते रहे शिक्षक…लेकिन ‘हैवान’ का नहीं पिघला दिल; बच्चों के सामने कर दी महिला कर्मी की हत्या

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। देहरा उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला चन्नौर में एक सिरफिरे शख्स ने स्कूल परिसर के भीतर ही मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की दराट से वार कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के समय मासूम बच्चे स्कूल में मौजूद थे, जिन्हें शिक्षकों ने कमरों में बंद कर दिया था।

हड़ताल के बावजूद फर्ज निभाने पहुंची थी सलोचना

बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रदेश भर में मिड-डे मील कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बावजूद, सलोचना देवी केवल इसलिए स्कूल पहुंची थीं ताकि बच्चे भूखे न रहें और उन्हें समय पर भोजन मिल सके। जब वह रसोई में खाना तैयार कर रही थीं, तभी आरोपी हाथ में दराट लेकर वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

“टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा”, शिक्षकों के सामने हैवानियत

स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी के अनुसार, आरोपी इस कदर तैश में था कि वह शिक्षकों की गुहार के बावजूद नहीं रुका। वह बार-बार महिला के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को क्लासरूम के भीतर बंद कर दिया। बाद में जब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने आरोपी पर पत्थर बरसाए, तब वह मौके से फरार हुआ। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज हत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments