22.9 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

मेधावी छात्रों का चंडीगढ़ शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा और नवाचार का संगम : दिनेश सिंह चौहान

बोले – शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए “प्रयास फाउंडेशन” का नया प्रयास..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के सतौन में ‘प्रयास फाउंडेशन’ मेधावी छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने जा रहा है। इसकी जानकारी आज पांवटा साहिब में फाउंडेशन के संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने सांझा की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास फाउंडेशन नया प्रयास करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यादगार और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर उनके मानसिक विकास के साथ – साथ अवलोकन शक्ति, नया सोच – विचार, करियर गाइडेंस, नवाचार, हल खोजना, रचनात्मकता और व्यावहारिक रूप से अपनी सोच, समझ के साथ साथ मानसिक दक्षता बढ़ाना है। यह भ्रमण टीम वर्क और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

फाउंडेशन के संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पोका, सतौन, और कमरऊ पंचायतों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय चंडीगढ़ भ्रमण का आयोजन करवाने जा रहा है। 17-18 फरवरी 2026 को होने वाले इस शैक्षणिक भ्रमण में 8वीं के हर स्कूल का टॉपर और 10वीं के पंचायत स्तर के दो टॉपर तथा 12वीं कक्षा के पंचायत स्तर पर हर संकाय के दो टॉपर विधार्थियों के साथ साथ हर पंचायत से एक शिक्षक और प्रयास फाउंडेशन के सदस्य हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में लगभग 50 लोग शामिल रहेंगे।

डॉक्टर जय चंद ने बल देकर बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों में शिक्षा, विचार, अवधारणा, मोटिवेशन, लर्निंग और एक्सपोजर का संगम प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण यात्रा दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्रात: 9 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन से प्रारंभ होगी। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विभागों में सेवारत आदर्श और प्रतिभावान अधिकारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, युवा आइकन्स तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। श्री 108 पूर्णानंद महाराज धोलीढांग (गुरसा) से श्री श्यामानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

ज्ञात रहे कि शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में शामिल विधार्थी चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं पीजीआई में बारीकी से वहां की कार्यवाही देखेंगे और प्रमुख से चाय पर चर्चा व विचार विमर्श के माध्यम से मार्गदर्शन और ज्ञान अर्जित करेंगे। इसके साथ अन्य ऐतिहासिक स्थलों व अलांटे मॉल, सुकना लेक, रॉक गार्डन, रोज़ गार्डन, फिल्म दर्शन व शहर के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। यह अवसर विधार्थियों को उन्हें किताबी ज्ञान से परे वास्तविक दुनिया से जोड़ता है। एक्सपोजर विजिट एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पद्धति है क्योंकि यह विभिन्न परिवेशों से आए विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और सीखने में सक्षम बनाती है, जिससे उन्हें उक्त क्षेत्र में टिकाऊ प्रथाओं के सफल एकीकरण की व्यावहारिक व वास्तविक जीवन स्थितियों को देखने का अवसर प्राप्त होता है।

प्रयास फाउंडेशन की तरफ से नरेंद्र सिंह ठुंडू ने बल देकर कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन विधार्थियों और उनके सरोकार से जुड़े मुद्दों पर कार्य करती रहेगी।

इस विशेष अवसर पर प्रयास फाउंडेशन की तरफ से संयोजक दिनेश सिंह चौहान, डाक्टर जय चंद, नरेंद्र सिंह ठुंडू, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष तरुण शर्मा व हिम पब्लिक स्कूल के मुख्याध्यापक कमलेश शर्मा एंव सतपाल चौहान तथा संजय चौहान सतौन, अतर ठाकुर कमरऊ, मनीश चौहान पौका, यशपाल चौहान व करण चौहान धमौण, अधिवक्ता रघुवीर सिंह व अधिवक्ता कंवर शर्मा पांवटा साहिब, हर्ष चौधरी व दिपांशु राणा पांवटा साहिब, आर्यन चौहान व वंश भंडारी पांवटा साहिब, मनोज पुंडीर गाबर एवं कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles