16.2 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

हिमाचल में ‘नीले ड्रम’ जैसा कांड : सेप्टिक टैंक में मिली महिला की देह, सीमेंट से सील था ढक्कन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हाल के ‘नीले ड्रम कांड’ की याद ताजा कर दी है। यहां एक 36 वर्षीय महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। हैरानी की बात ये है कि टैंक का ढक्कन ऊपर से सीमेंट से सील किया गया था

शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या और सबूत मिटाने की साजिश की ओर इशारा कर रहा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। महिला की हत्या का शक उसके पति और दो देवरों पर किया जा रहा है।

दरअसल, महिला यहां किराए के कमरे में पति और अपने दो देवरों के साथ रहती थी। मगर अब उसका पति और दोनों देवर घर से गायब हैं। वहीं, मृतका के भाई ने भी उसकी हत्या को लेकर शक जाहिर किया है।

टैंक में महिला की लाश

पूछताछ कर रही पुलिस को पता चला है कि महिला के मायके वाले उसे काफी दिनों से संपर्क नहीं हो पाने पर उसके मायके वालों को भी अनहोनी की आशंका हुई। फोन बंद आने और किसी तरह की जानकारी न मिलने पर महिला का भाई बिलासपुर पहुंचा। तो देखा की कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। महिला के भाई ने बताया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और अपने मूल गांव झारखंड चले गए।

इधर, कई दिनों तक महिला से संपर्क नहीं हो पाने पर उसके मायके वालों को भी अनहोनी की आशंका हुई। फोन बंद आने और किसी तरह की जानकारी न मिलने पर परिजन महिला की तलाश में बिलासपुर पहुंचे।

कैसे खुला राज?

जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला गोविंद राम पत्नी गुड़िया देवी (36) और अपने दो भाइयों के साथ गांव कोसरियां के रामलाल के मकान में किराए पर रह रहा था। आज सुबह आसपास के लोगों को घर से अजीब से दुर्गंध आने लगी- तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर की तलाशी ली- तो घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी की लाश मिली। टैंक में लाश को इस तरह छिपाया गया था कि किसी को लंबे समय तक घटना का पता न चल सके।

पति और दोनों देवर फरार

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद से गोविंद राम और उसके दोनों भाई बंसी चौहान व गुड्डू गायब हैं। पुलिस को शक है कि तीनों ने मिलकर गुड़िया की हत्या की और सबूत मिटाने के इरादे से शव को टैंक में छिपा दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

उधर, महिला की लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

मृतका का भाई सुखवीर चौहान जो वर्तमान में झंडूता में रह रहा है वो भी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। उसने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि गुड़िया देवी के साथ क्या हुआ, इसका सच सामने आना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है- ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। साथ ही ये पता चल सके कि महिला की मौत कब हुई है। FSL फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

कई एंगल से जांच जारी

फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं- पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles