Monday, February 9, 2026
HomeUncategorizedSirmour: नाहन में नशा करते 2 युवक रंगे हाथ पकड़े

Sirmour: नाहन में नशा करते 2 युवक रंगे हाथ पकड़े

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शहर के कांशीवाला के पास 2 युवकों को नशे का सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मौके से नशा करने का सामान भी बरामद किया है। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी कांशीवाला (नाहन) और तन्मय चौहान निवासी तेली मोहल्ला कच्चा टैंक के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत घातक है। नशे की लत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देती है और समाज में अपराध को बढ़ावा देती है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments