9.3 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

Himachal: सिपाही से शुरू किया था सफर…अब नौसेना में कैप्टन बना कांगड़ा का ”लाल”, क्षेत्र में खुशी की लहर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

देवभूमि हिमाचल के जिला कांगड़ा के लिए गर्व का क्षण है। तहसील देहरा के गांव धार के रहने वाले कुलदीप सिंह ने भारतीय नौसेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नत होकर न केवल अपने क्षेत्र का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। कैप्टन कुलदीप सिंह की यह उपलब्धि उनकी साढ़े तीन दशकों की कड़ी मेहनत और अटूट देशभक्ति का परिणाम है। उन्होंने जून 1977 में एक साधारण सैनिक के रूप में नौसेना में अपना करियर शुरू किया था। अपनी कार्यकुशलता और लगन के दम पर उन्होंने अक्तूबर 1986 में कमीशन प्राप्त किया और एक अधिकारी के रूप में अपनी नई पारी शुरू की।

कांगड़ा के अपने कैडर में कैप्टन रैंक तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी

अपने 39 साल के लंबे और गौरवशाली करियर के दौरान कैप्टन कुलदीप सिंह ने भारतीय नौसेना में संभारिकी अधिकारी (लाॅजिस्टिक्स ऑफिसर) के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की हैं। उनकी इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि वे जिला कांगड़ा के अपने कैडर में कैप्टन रैंक तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी बने हैं। जैसे ही कुलदीप सिंह के कैप्टन बनने की सूचना उनके पैतृक गांव धार में पहुंची, वहां उत्सव जैसा माहौल बन गया। उनके सगे-संबंधियों, मित्रों और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि कुलदीप सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि कैसे एक सैनिक अपनी मेहनत से सेना के उच्च पदों तक पहुंच सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles