9 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

बस हादसा अपडेट: HRTC बस हादसे में मृतकों की संख्या तीन, SDM व DSP पांवटा साहिब ने भी हालात का लिया जायजा..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मंगलवार की सुबह उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर स्थित हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे चीख-पुकार से गूँज उठा। नेरवा डिपो की एक चलती-फिरती जिंदगी से भरी बस अचानक काल का ग्रास बन गई। सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खोया और बस गहरी खाई को चीरती हुई सीधे नदी के ठंडे पानी में जा गिरी।

हादसे का घटनाक्रम

सुबह करीब 9:30 बजे, जब यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP 66A 2588) क्वानू के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संकरे मार्ग पर साइड देते वक्त बस का संतुलन बिगड़ गया।

घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद परिचालक जगदीश चंद ने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल के नेतृत्व में बचाव दल मौके पर पहुँचा।

हादसे में अब तक 3 लोगों की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। दर्जनों यात्री चोटिल हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस की कमान चालक दिनेश शर्मा के हाथों में थी। जिनका ईलाज देहरादून के ग्राफिक ऐरा अस्पताल में चल रहा हैं।

चुनौतियां और वर्तमान स्थिति

खाई में गिरने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटी हैं ताकि मलबे में दबे या पानी के बहाव में फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके। अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए आपातकालीन इंतजाम किए गए हैं।

SDM पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा व DSP मानवेंद्र ठाकुर भी पहुंचे मरीजों का हालचाल जानने..

दुर्घटना बाद ज्यादा चोटिल व गम्भीर यात्रियों को अधिकतर उत्तराखंड राज्य के विकासनगर लाया गया हैं, जहाँ इनका उपचार किया जा रहा है। जिस के मध्यनजर SDM पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा व DSP मानवेंद्र ठाकुर भी मरीजों का हालचाल जानने इन अस्पतालों में पहुंचे हैं। मेडिकल उपचार के साथ-साथ उन्होंने घायलों से भी बातचीत की और सिरमौर प्रशासन की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles