Wednesday, February 4, 2026
Homeबस दुर्घटनादुःखद: हिमाचल-उत्तराखंड सीमाक्षेत्र क्वानु के पास बस हादसा, चौपाल से पांवटा साहिब...

दुःखद: हिमाचल-उत्तराखंड सीमाक्षेत्र क्वानु के पास बस हादसा, चौपाल से पांवटा साहिब आ रही HRTC बस खाई में गिरी..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल-उत्तराखंड सीमाक्षेत्र पर आज सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया हैं। जिसमें HRTC की बस उत्तराखंड के क्वाणु के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। चौपाल-नेरवा से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही बस शूदोई खड्ड में जा गिरी हैं।

हादसे बाद स्थानीय लोग, प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य मे जुट गई हैं। कालसी एसडीएम प्रेमलाल व शिलाई एसडीएम जसपाल कपूर को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई हैं, जिस उपरांत थानाध्यक्ष कालसी पुलिस बल के सTथ मौके के लिए रवाना हुए है व 108 भी भेजी जा चुकी है।

हिमाचल-उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि HRTC बस में करीब 38 लोग सवार थे। जिन्हें सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। कथित तौर पर अभी तक 3 लोगों की मौत व कई घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments