Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedसोलन में भीषण हादसा, पुलिया से टकराकर खाई में गिरी बाइक...एक युवक...

सोलन में भीषण हादसा, पुलिया से टकराकर खाई में गिरी बाइक…एक युवक की मौत; दूसरा घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जिले के मानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Description

घर लौट रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, हादसा ढेला मार्ग पर डाबर चौक के पास उस समय हुआ, जब बाइक पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी शमशेर सिंह (31 वर्षीय ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह अपने साथी चंबा निवासी अवतार सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी उनकी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments