Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedHimachal: शादी के 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खाैफनाक कदम, चाकू...

Himachal: शादी के 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खाैफनाक कदम, चाकू और कैंची से वार कर ले ली खुद की जान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कसौली थाने के अंतर्गत आने वाली कुठाड़ पुलिस चौकी के तहत मंडेसर पंचायत के सनौगी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज 2 महीने पहले वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने वाली एक महिला ने कथित तौर पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला सामने आने के बाद कुठाड़ पुलिस चौकी की टीम गहनता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय सुमन की शादी लगभग 2 माह पूर्व ही 42 वर्षीय चतर सिंह के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर को अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर चाकू व कैंची जैसे नुकीले औजारों से अपने पेट और छाती पर कई वार किए।

जब कमरे के भीतर से सुमन के चीखने की आवाजें आईं तो चतर सिंह तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़ा। दरवाजा खोलकर जब उसने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की तो बदहवास सुमन ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सुमन लहूलुहान हालत में घर से बाहर की ओर भागी और कुछ ही दूरी पर जमीन पर गिर गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है। मृतका के जेठ रुद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि सुमन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रैशन) से जूझ रही थी और उसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक स्थिति के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments