15.3 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

HPTDC के लिए बड़ी उपलब्धि, होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का शुभारंभ..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन रहा, जब होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का शुभारंभ किया गया।

यह पर्यावरण-अनुकूल पहल माननीय अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह बाली जी के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में शुरू की गई, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित एवं सतत परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा को माननीय अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह बाली जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विधिवत हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्थल पर उप महाप्रबंधक श्री अनिल कपूर जी एवं सहायक प्रबंधक श्री महेंद्र चौहान जी सहित HPTDC के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह पहल हरित परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में HPTDC की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

HPTDC प्रदेश में सतत पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

जारीकर्ता:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC)होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles